Gold Rates Today : सोने के भाव में आई भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है, 22 कैरेट सोने के दाम

नमस्कार दोस्तों, अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो सबसे पहले जान लें कि आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है। हाल ही में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और बजट में कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के बाद जो गिरावट आई थी, वह अब थम चुकी है। नतीजतन, सोने की कीमतें एक बार फिर से ₹75,000 के पार चली गई हैं। आइए जानें आज के आर्टिकल आपके शहर में सोने के भाव के बारे मे विस्तार से।

घरेलू बाजार में भी सोने की कीमते

घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार दोनों ही जगह इस पीली धातु की कीमतें ₹75,000 से ऊपर पहुंच गई हैं। 2024 के बजट में कस्टम ड्यूटी में कमी के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब यह लगातार महंगा होता जा रहा है।

बुधवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई, और इसमें करीब ₹200 का उछाल देखा गया। आइए जानते हैं कि आज घरेलू बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे।

MCX में सोने का भाव

पिछले दो दिनों में MCX पर सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बुधवार को कमोडिटी मार्केट में 4 अक्टूबर समाप्ति वाले फ्यूचर गोल्ड की कीमतें ₹75,000 से शुरू हुईं और तेज़ी के साथ ₹76,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह अपने पिछले बंद ₹75,003 की तुलना में ₹75,200 पर बंद हुआ। सोमवार को सोने की कीमत ₹74,295 प्रति 10 ग्राम थी, जिससे दो दिन में इसकी कीमत में ₹905 का इजाफा हुआ है।

घरेलू बाजार में भी बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी बढ़त देखी गई। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शाम 5 बजे तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75,250 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। बीते कारोबारी दिन यह ₹74,671 था, यानी 24 घंटों में कीमत में ₹579 का उछाल आया है।

बजट के कारण सोने के भाव में गिरावट

मोदी सरकार के 3.0 बजट में किए गए बदलावों के कारण सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी, जिससे उसी दिन सोने की कीमत में करीब ₹4,000 की गिरावट दर्ज हुई। यह गिरावट कुछ दिनों तक बनी रही और सोने की कीमत ₹67,000 तक आ गई थी।

Also Read: Redmi Cheapest 5G Camera Smartphone : 220W के फास्ट चार्जर से कुछ मिनटों में चार्ज, DSLR जैसा कैमरा देख फैंस बोले Wow! ब्यूटीफुल

1 thought on “Gold Rates Today : सोने के भाव में आई भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है, 22 कैरेट सोने के दाम”

Leave a Comment