Gold Rates Today : जैसा कि आप सभी को पता है कि पूरे देश में श्राद्ध पंचमी मनाई जा रही है। देखा जा रहा है, पितृपक्ष के हफ्ते के दौरान भी सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में एक हजार रुपये से ज्यादा का उछाल देखा गया है।
इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी बीते हफ्ते के दौरान एक हजार रुपये की वृद्धि हुई है। त्योहारों के इस सीजन में सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, आज, रविवार 22 सितंबर 2024 को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 76 हजार रुपये के आस-पास पहुंच गई है।
वहीं, आभूषण खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोने का रेट 69 हजार रुपये के पार हो चुका है। चांदी की कीमतें भी उछाल पर हैं और आज 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। आइए जानते हैं कि देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के क्या भाव चल रहे हैं।
Gold Rates Today in Delhi
दिल्ली में 22 सितंबर 2024 को 24 कैरेट Gold की कीमत 76,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जो आभूषण खरीदारों के लिए एक प्रमुख दर मानी जा रही है। सोने की यह बढ़ी हुई कीमतें लगातार खरीदारों की जेब पर असर डाल रही हैं।
देश के बड़े नगरों और शहरों में Gold Rates Today
शहर | 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
मुंबई | 69,600 रुपये | 75,930 रुपये |
कोलकाता | 69,750 रुपये | 76,080 रुपये |
चेन्नई | 69,600 रुपये | 75,930 रुपये |
अहमदाबाद | 69,650 रुपये | 75,980 रुपये |
लखनऊ | 69,750 रुपये | 76,080 रुपये |
जयपुर | 69,750 रुपये | 76,080 रुपये |
पटना | 69,650 रुपये | 76,080 रुपये |
हैदराबाद | 69,600 रुपये | 75,930 रुपये |
गुरुग्राम | 69,750 रुपये | 76,080 रुपये |
बेंगलुरु | 69,600 रुपये | 75,930 रुपये |
नोएडा | 69,750 रुपये | 76,080 रुपये |
Gold खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सोने और चाँदी को खरीदने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना अति आवश्यक है ; जैसे सोने का वजन, हॉलमार्क और सोना बनाने वाली कंपनी। सुनिश्चित करें कि आप अपना सोना किसी प्रचलित कंपनी से खरीदें।
1 thought on “Gold Rates Today : श्राद्ध पंचमी के दिन सोने के भाव में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट के ताजा दाम”